
किस काम के यह हीरे मोती, जिस मे ना दिखे मेरे राम |
राम नहीं तो मेरे लिए है व्यर्थ स्वर्ग का धाम ||
मन की आखों से मै देखूँ रूप सदा सियाराम का |
कभी ना सूना ना रहता आसन मेरे मन के धाम का |
राम नहीं तो मेरे लिए है व्यर्थ स्वर्ग का धाम ||1||
राम चरण की धुल मिले तो तर जाये संसारी |
दो अक्षर के सुमिरन से ही दूर हो विपता सारी |
धरती अम्बर गुण गाते है मेरे राम के नाम का ||2||
हर काया मे राम की छाया, मूरख समझ ना पाया |
मन्दिर, पत्थर मे क्यों ढूंढे, तेरे मन मे समाया |
जिस मे मेरे राम नहीं है, वो मेरे किस काम का ||3||
दुखियो का दुःख हरने वाले भक्त की लाज बचाओ |
हंसी उड़ाने वालो को प्रभु चमत्कार दिखलाओ |
मेरे मन के मन्दिर मे है मेरे प्रभु का धाम |
मेरे अंतर के आसन पर सदा विराजे राम ||4||
''जय श्री राधे कृष्णा ''
0 Comments: