बदरिया बरसै श्याम नहीं आए,श्याम नहीं आए, घनश्याम नहीं आए,बदरिया बरसै





बदरिया बरसै श्याम नहीं आए,
श्याम नहीं आए, घनश्याम नहीं आए,
बदरिया बरसै श्याम नहीं आए।

बागों में बरसै, बगीचों में बरसै,
मालिनिया तरसै, श्याम नहीं आए॥1||

तालों पे बरसै, तलइयों पे बरसै,
धोबिनिया तरसै, श्याम नहीं आए॥ 2||

कूओं पे बरसै, कुअटियों पे बरसै,
महरिया तरसै, श्याम नहीं आए॥3||


जै श्री राधे कृष्ण 🌺

श्री कृष्णायसमर्पणं

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने