
मेरे मोहन का स्वरुप
करुनामय मुस्कान है मोहन,भक्तो का अभिमान है मोहन|
राधा की पहचान है मोहन,मीरा का विषपान है मोहन
मोहन है कृष्णा की साड़ी,अर्जुन के रथवान बिहारी
नरसी के है सेठ सावरिया ,सुदामा के चावल मोहन||1||
मोहन है विश्व संगीत,मोहन है रसखान के गीत
मोहन सूरदास के चक्षु,श्री हरिदास के प्राण है मोहन
बांसुरी के स्वरों मैं मोहन,राधा के नुपूरो मैं मोहन||2||
मोहन है यमुना की धारा,मोहन ब्रज का मधुबन सारा
मोहन है गोपी का गीत,मोहन है शारदा संगीत
सावन के फूलो मैं मोहन,मधुबन के फूलो में मोहन||3||
शरद पूनम की रात में मोहन,गोपिन संग महारास में मोहन
राधा है मोहन का रूप,मोहन है राधा स्वरुप
माखन की चोरी में मोहन,फागुन की होरी में मोहन||4||
यशुमति के लाला है मोहन,ग्वाले और ब्रजबाला मोहन
धेमु का चारण है मोहन,दूध दही के कारन मोहन
खुशबु है ब्रज राज की मोहन,कल-कल यमुना जल की मोहन||5||
मोरो की थिरकन में मोहन,लता बेल लटकन में मोहन
बरसाना वृन्दावन मोहन,लता पता और उपवन मोहन
गोपेश्वर वंशीवट मोहन,पेड़ कदम्ब यमुना तट मोहन||6||
मोहन है गोपिन के चीर,मोहन यमुना निर्मल नीर
मोहन राधा के बनवारी,श्री गोपाल भट्ट के रमण बिहारी
कृष्ण नाम वरदान है मोहन,राधा जीवन प्राण है मोहन||7||
श्री हरिदास के बांके बिहारी,मोहन ही वृषभान दुलारी
मोहन है गिरिराज शिखर में,मोहन ब्रज-विथिन हर घर में
नृत्य कला रस राज है मोहन,भक्तो के सरताज है मोहन||8||
कालिया नाग का काल है मोहन,कंस के लिए विकराल है मोहन
मोहन है प्यारे मैया के, मोहन सखा दाऊ भैया के
नृत्य कला रस राज है मोहन,भक्तो के सरताज है मोहन||9||
नन्द बाबा के राज दुलारे,मैया के प्रानन सो प्यारे
गोपियों का विरहा है मोहन,मीरा जी के पिया है मोहन
मोहन-राधा,राधा-मोहन, अतुलित प्रेम अगाधा मोहन||10||
''जय श्री राधे कृष्णा ''
0 Comments: