![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgkQ_JN9ieCRxj7bUQU-4spD16J40Fcsk8qsL0RQPouuVfkcYx9flihEKrcaA5NYfazYDjsSVecmhOoAokHjjx3C9sgwxdETVRjJq9DfgNzBgwx2Ag8hj-5GQ6vzRfQif79FZ4gl6k4YH4/s320/156008_408096389287123_514966560_n.jpg)
श्री कृष्ण शिरोमणि श्री राधा ,जय श्याम संजीवनी श्री राधा
जय रासविलासिनी श्री राधा,नित्य कुञ्ज निवासिनी श्री राधा
वृन्दावन रानी श्री राधा ,मोहन मन मानी श्री राधा
ब्रजचंद्र चकोरी श्री राधा, वृषभानु किशोरी श्री राधा
जय नित्याविहारिणी श्री राधा ,ब्रजसुख विस्तारिणी श्री राधा
रसिकन की स्वामिनी श्री राधा,करूणानिधि नामिनी श्री राधा
अनुराग सुबेली श्री राधा, सौभाग्य नवेली श्री राधा
आनंद रसायिनी श्री राधा,प्रीतम सुखदायनी श्री राधा
त्रिभुवन ठाकुरयानी श्री राधा,गोविन्द गोसायनी श्री राधा
कमनीय कुमारी श्री राधा,हरी वल्लभ प्यारी श्री राधा
मंगल की मूर्ति श्री राधा, ब्रजजन सुख पूर्ति श्री राधा
जय नख चन्द्रावली श्री राधा, प्रीतम प्रेमावली श्री राधा
गोपाल उपासिनी श्री राधा,वृन्दावन वासिनी श्री राधा
ललितादिक प्यारी श्री राधा,अति रूप उजारी श्री राधा
नट नागर भामा श्री राधा ,परिपूरण कामा श्री राधा
रामा अभिरामा श्री राधा,श्यामा सुखदामा श्री राधा
ब्रज जीवनी जीवनी श्री राधा, निरवधि रस पीवनि श्री राधा
गोपी चूडामणि श्री राधा, सुषमा-महिमा-मणि श्री राधा
चैतन्य सुरंगिनी श्री राधा ,गौरांग सुअंगिनी श्री राधा
श्री रूप सनातन श्री राधा, "हरिराम " आनंद्चन श्री राधा
जय जय श्री राधे
0 Comments: