
झूम झूम गावे सब गोपी ग्वाला,
आयो रे आयो देखो नंदलाला |
कान्हा को कारी कमरिया उढ़ायों
माथे पे इसके भी टोना लगाओ
कहते है ये सब ब्रज बाला ll1ll
नंदभवन में भीड़ भई भारी
दर्शन को आये देखो सब नर नारी
भक्तो का हे ये रखवाला ll2ll
दर्शन की शिव जी आस लगाये
गोकुल की गलियों में नाचे झूमे गाये
तेरा भी ठाकुर है नंदलाला ll3ll
जय श्री राधे कृष्ण
श्री कृष्णाय समर्पणम्
0 Comments: