मीठे रस से भरी रे राधा रानी लागे

मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे
मने कारो कारो जमुनाजी को पानी लागे
यमुना मैया कारी कारी राधा गोरी गोरी
वृन्दावन में धूम मचावे बरसाना री छोरी
व्रज्धाम राधाजू की रजधानी लागे

कान्हा नित मुरली मे टेरे सुमरे बरम बार
कोटिन रूप धरे मनमोहन, तऊ ना पावे पार
रूप रंग की छबीली पटरानी लागे
ना भावे मने माखन-मिसरी, अब ना कोई मिठाई
मारी जीबड़या ने भावे अब तो राधा नाम मलाई
वृषभानु की लाली तो गुड़धानी लागे

राधा राधा नाम रटत है जो नर आठों याम
तिनकी बाधा दूर करत है राधा राधा नाम
राधा नाम मे सफल जिंदगानी लागे
मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे
मने कारो कारो जमुनाजी को पानी लागे

( Methe ras se bhari re Radha Rani lage )

''जय श्री राधे कृष्णा ''

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने