
तेरे संग में रहेंगे ओ मोहना
, तेर संग में रहेंगे ओ मोहना ,
ओ मोहना ओह सोहना , ओ मोहना ओ सोहना ,
तेरे संग में रहेंगे ओ मोहना
१}तुम चन्दन बनो मैं पानी बनूँ ,
मस्तक पर मिलेंगे ओ मोहना
२}तुम पुष्प मैं धागा बनूँ,
माला में मिलेंगे ओ मोहना
३}तुम मुरली बनों मै तान बनूँ ,
अधरों पर मिलेंगे ओ मोहना
४}तुम वक्ता बनो मैं श्रोता बनू ,
भगवत में मिलेंगे ओ मोहना
तेरे संग में रहेंगे ओ मोहना
''जय श्री राधे कृष्णा ''
~
0 Comments: