
तेरी मंद मंद मुस्कानियाँ पे, बलिहार प्यारे जू
बलिहार प्यारे जू
तेरे नैन अजब मतवारे ,लगते ये कारे- कारे
तेरी तिरछी सी चित्वनियाँ पे , बलिहार प्यारे जू ||१||
तेरे बाल बड़े घुंघराले ,लगते ये काले काले
तेरी मोर मुकुट लटकनियां पे , बलिहार प्यारे जू ||२||
तेरी चाल अजब मतवाली ,लगती है प्यारी- प्यारी
तेरी पायल की पैजनियाँ पे , बलिहार प्यारे जू ||३||
तेरे संग में राधा प्यारी ,लगती है सबसे न्यारी
श्री युगल चरण पे मई जाऊ , बलिहार प्यारे जू ||४||
तेरी मंद मंद मुस्कानियाँ पे, बलिहार प्यारे जू
बलिहार प्यारे जू
''जय श्री राधे कृष्णा ''
Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏