
मनमोहन मुरलिया वाले ,बासुरिया वाले
सुना दे बासुरिया -२
मेरे मन में उठी है उमंग रे ,उमंग रे
होरी खेलू सांवरिया के संग रे ,संग रे
वो तो मार गये पिचकारी
भिगोये सारी, सारी सुना दे बांसुरिया
मनमोहन मुरलिया वाले ,बासुरिया वाले
मेरे मन में उठी है उमंग रे ,उमंग रे
ज़रा रूठू सांवरिया के संग रे ,संग रे
यूँ रूठ गये बनवारी
मनाये राधा प्यारी ,सुना दे बांसुरिया
मनमोहन मुरलिया वाले ,बासुरिया वाले
मेरे मन में उठी है उमंग रे ,उमंग रे
जरा नाचू सांवरिया के संग रे ,संग रे
यूँ नाच रहे बनवारी
नचाये राधा प्यारी ,सुना दे बांसुरिया
मनमोहन मुरलिया वाले ,बासुरिया वाले
''जय श्री राधे कृष्णा ''
0 Comments: