गोकुल में देखूं वृन्दावन में देखूं मुरली बाजे रे

गोकुल में देखूं वृन्दावन में देखूं मुरली बाजे रे




गोकुल में देखूं वृन्दावन में देखूं मुरली बाजे रे 
श्याम संग राधा नाचे रे 

छम छम नाचे राधा प्यारी सुन के मीठी मुरलिया 
श्याम छवि पर , सब बलिहारी , ग्वालबाल और गईया 
शरर शरर चाले रे , माधुरी पुरवयिया रे , मेघा गाजे रे
श्याम संग राधा नाचे रे ||1||

बंशी वट पर , यमुना तट पर, कान्हा रास रचाए
गोपी बन कर , शंकर आये , गोपेश्वर कहलाये
डम डम डमरू बाजे ,कान्हा की मुरली पे , सब जग नाचे रे
श्याम संग राधा नाचे रे ||2||

चन्द्र किरण सो , श्याम शलोना , दो आखे कजरारी
ठुम ठुम नाचे , गोपियन के संग , जग का पालन हारी
रास बिहारी संग , राधा सुकुमारी संग , बिरज में विराजे रे
श्याम संग राधा नाचे रे ||3||

''जय श्री राधे कृष्णा''

   
Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: