भक्तों का बेडा शिव जी पार करे  जटा में गंगा जी विहार करे

भक्तों का बेडा शिव जी पार करे जटा में गंगा जी विहार करे



भक्तों का बेडा शिव जी पार करे
जटा में गंगा जी विहार करे ||

शीश पे शिव के गंगा विराजे
माथे पे चन्दा उजियार करे
भक्तों का बेडा शिव जी पार करे ||१ ||

कंठ में शिव के गरल विराजे
गले में सर्प फुफकार करे
भक्तों का बेडा शिव जी पार करे ||२ ||

एक हाथ में त्रिशूल विराजे
दूजे में डमरू झंकार करे
भक्तों का बेडा शिव जी पार करे ||३ ||

बाम अंग में गौरा विराजे
गोदी में गणपति निहार करे
भक्तों का बेडा शिव जी पार करे ||४ ||

''जय श्री राधे कृष्णा ''


Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: