बस जप बन्दे बाबा बर्फानी

बस जप बन्दे बाबा बर्फानी



बस जप बन्दे बाबा बर्फानी |
कोई कमी कभी नही आनी ||
 ॐ नमः शिवाय

जो कोई ले भोले का नाम |
हो जाये पूरण उसके काम || 1||

न कर भक्त तू कभी नादानी |
बस जप बन्दे बाबा बर्फानी || 2||

जो कोई दर पे धोक लगाए |
वो रिद्धि ,सिद्धि ,समृद्धि पाए || 3||

तेरी स्वयं करे प्रभु निगरानी |
बस जप बन्दे बाबा बर्फानी || 4||

सुबह , दुपहरी आठो याम |
टेर लगाए राम और ‘श्याम’ || 5||

सदा मिलेगा तुझे दाना-पानी |
बस जप बन्दे बाबा बर्फानी || 6||


''जय श्री राधे कृष्णा ''


Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: