महाबीर बन के ,रणधीर बन के

महाबीर बन के ,रणधीर बन के




महाबीर बन के ,रणधीर बन के 
चले आना ,हनुमत जी चले आना |

तुम बाल रूप में आना 
रबि हाथ लेके लाली साथ लेके चले आना ||1||

तुम रूद्र रूप में आना 
मेवा हाथ लेके सेवा साथ लेके चले आना ||2||

तुम बज्र रूप में आना
गदा हाथ लेके शक्ति साथ लेके चले आना||3||

तुम भीम रूप आना
परबत हाथ लेके बूटी साथ लेके चले आना||4||

तुम कपि रूप में आना
महाबीर बनके रणधीर बनके चले आना||5||



Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: