
रंग में रंग दई बाँह पकड़ लई ,
लाजन मर गयी होरी में .|
इकली भजी दई होरी में ,हुरमत लाज गयी होरी में |
चटकदार चोली में सरवट परी गयी होरी में ||1||
चुन्दर रंग बोरी होरी में ,पिचकाई मारी होरी में |
ह्वैके श्याम निशंक अंक भुज भरी लई होरी में ||2||
लाल गुलाल मल्यो होरी में ,मोतिन लर तोरी होरी में |
लोक लाज खूँटी पे काहना, धरि दई होरी में ||3||
बरजोरी कीह्नी होरी में ,ऐसी बुरी भई होरी में |
घासीराम पीर सब तन की, हरि लई होरी में ||4||
''जय श्री राधे कृष्णा ''
—
0 Comments: