आजा आजा रे सांवरिया मिलने यमुना किनारे।

आजा आजा रे सांवरिया मिलने यमुना किनारे।



आजा आजा रे सांवरिया मिलने यमुना किनारे ,
मोरी थाम ले कलयिया मोहन यमुना किनारे |


आई ओड़ के चुनरिया मैं तो यमुना किनारे ,
मेरा घुंघटा उठादे मिहन यमुना किनारे ,
तोसे अंखिया मिलाऊँगी मैं यमुना किनारे ||1||


तोहे माखन खिलाऊँगी मैं यमुना किनारे ,
ठंडी छाछ पिलाऊंगी मैं यमुना किनारे ,
आजा गायिया तू चराने मोहन यमुना किनारे ||2||

मोहे दर्शन दिखादे यमुना किनारे ,
मीठी बांसुरी बजा दे यमुना किनारे ,
छम छम नाचूंगी मैं तेरे संग यमुना किनारे ||3||


''जय श्री राधे कृष्णा ''


Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: