हर हाल में खुश रहना , संतो से सीख जाएं महफिल












हर हाल में खुश रहना , संतो से सीख जाएं 
महफिल में जुदा रहना ,संतो से सीख जाएँ।



झंझट से भाग जाना , सब लोग बताते हैं
झंझट से बचकर रहना ,संतो से सीख जायें ।।1।।



सुख दुख में हंसना रोना , है काम कयरो का
दोनों में मुस्कुराना , संतो से सीख जाएँ ।।2।।



मरने के बाद मुक्ति , सब लोग बताते हैं
जीते जी मुक्त रहना , संतोष सीख जाए ।।3।।



दुनिया के लोग दौलत , पाकर के मुस्कुराते
पर भिक्षु बनकर हंसना , संतोष सीख जाएँ ।।4।।

जै श्री राधे कृष्ण


🌺

श्री कृष्णायसमर्पणं

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने