दुनिया के लोगों से, आशा ना किया करनाजब कोई ना








दुनिया के लोगों से, आशा ना किया करना
जब कोई ना अपना हो, हरि नाम लिया करना |



जीवन के समंदर में, तूफ़ान भी आते हैं
जो भजते हैं हरि को, हरि आप बचाते हैं
हरि आप ही आते हैं, तुम याद किया करना ||1||





मत भूल मेरे भैया, हरि तुझसे दुर नहीं
जो कष्ट हो भगतों को, हरि को मंजुर नहीं
भगवान को आता है, भक्तों पे कृपा करना ||2||





सच मान मेरे भैया, ये देश बेगाना है
यहाँ सदा नहीं रहना, वापस भी जाना है
मोह माया के झंझट से, दिन रात बचा करना ||3||





जै श्री राधे कृष्ण


🌺

श्री कृष्णायसमर्पणं

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने