हम हाथ उठाकर कहते हैंहम हो गये राधा रानी केहम










हम हाथ उठाकर कहते हैं
हम हो गये राधा रानी के
हम होराधा रानी के 
वृन्दावन की महारानी के ।




ऊँचे बरसाने वारी के
राधे काहना की प्यारी के
राधे वृषभानु दुलारी के
राधे सन्तों की प्यारी के
हम भुजा उठाकर कहते हैं
हम हो गये राधा रानी के ।।1।।




हम गली गली में कहते हैं
हम डगर डगर में कहते हैं
हम नगर नगर में कहते हैं
हम हो गये राधा रानी के ।।2।।




हम कल थे राधा रानी के
हम आज भी राधा रानी के
हम कल भी राधा रानी के
हम आज भी राधा रानी के
हम हाथ उठाकर कहते हैं
हम सदा रहेंगे राधा रानी के ।।3।।




कोई भला कहे कोई बुरा कहे
अजी कहने दो जो भी कहता रहे
हम नाच नाच कर कहते हैं
हम हो गये राधा रानी के ।।4।।




जै श्री राधे कृष्ण


🌺

श्री कृष्णायसमर्पणं

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने