आवो री ये शोभा निहारेंनन्दनन्दन वृषभानु नंदिनीझूल रहे गल बईयाँ








आवो री ये शोभा निहारें



नन्दनन्दन वृषभानु नंदिनी
झूल रहे गल बईयाँ डारें।
आवो री ये शोभा निहारें||1||




पड़त फुहार विपिन हरियाली
वन पक्षी मृदु वचन उचारें।
आवो री ये शोभा निहारें ||2||




निर्मल जल के भरें सरोवर
फूले कमल भँवर गुंजारे।
आवो री ये शोभा निहारें ||3||




पवन झंकोर उड़त प्रिया को पट्
झट प्रियतम निज हाथ संवारें।
आवो री ये शोभा निहारें ||4||




"नारायण" इनकी या छवि पर
आज सखी हम सर्वस्व वारें।
आवो री ये शोभा निहारें||5||


✍🏻

जै श्री राधे कृष्ण



🌺




श्री कृष्णायसमर्पणं

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने