
तर्ज- पार करो मेरा बेड़ा ओ बाबा, पार करो मेरा
तर्ज- पार करो मेरा बेड़ा ओ बाबा, पार करो मेरा बेड़ा
माँ के भजन में झूमो रे भईया, माँ के भजन में नाचो
मात चरण में चित्त को लगावो
मन में भगति भाव जगावो
प्रीत अपनी जाँचो रे भईया, माँ के भजन में नाचो....
माँ के नाम की माला जपलो
अष्ट प्रहर इस नाम को भजलो
माँ का नाम है साँचा रे भईया, माँ के भजन में नाचो....
माँ के नाम की अलख जगावो
माँ की महर को खूब लुटावो
मात नाम सुख बाँटो रे भईया, माँ के भजन में नाचो....
कलयुग केवल नाम अधारा
सुमरि सुमरि भव उतरहिं पारा
भव के बँधन काटो रे भईया, माँ के भजन में नाचो....
माँ की शरण में सुख मिलता है
दुःख भय सँकट सब मिटता है
कहत "रवि" रँग राचो रे भईया, माँ के भजन में नाचो....
रविन्द्र केजरीवाल "रवि"
जै श्री राधे कृष्ण
🌺
श्री कृष्णायसमर्पणं
Previous Post
करुणा भरी पुकार सुनकरुणा भरी पुकार सुन अब तो पधारो
Next Post
माता जी
0 Comments: