Tere Mere khob banegi khob nibhegi shyam

तेरी मेरी खूब बनेगी, खूब निभेगी श्याम
सेवक तुमको चाहिए, मालिक मुझको श्याम!!

गंगा जल से, चरण पखारूँगा
घिस-घिस चन्दन,तिलक लगाउँगा
रंग बिरंगे बागे,पहनाऊंगा तुझे श्याम
तेरी मेरी खूब बनेगी, खूब निभेगी श्याम

फरमाओगे जो भी, वही मैं करूंगा
करूंगा मैं सेवा तेरी, हाज़री भरूंगा
रुच-रुच भोग बनाके,खिलाऊंगा तुझे श्याम
तेरी मेरी खूब बनेगी, खूब निभेगी श्याम

चरण दबाऊंगा मैं, चवँर डुलाऊँगा
होगी महर तेरी, भजन सुनाऊंगा
झूम-झूम के रिझाउंगा तुझे श्याम!!
तेरी मेरी खूब बनेगी, खूब निभेगी श्याम

🌷🍀🌹🌸🌷🍀🌹🌸🌷🍀🌹🌸🍀🌹🌸

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने