![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgE_7HeEzRyH2-tIFwMMNa-0mwgr3YWOybDmnwZ7liP95ceAgdP6jP1RWnrYNZl1WZnpsvYY29ksLvIFeitTuaN_kMXRc77dAH4j06U8pWqeiLpCp9b5vK1wQOLCYFUHgKBLvIohEtWIBc/s320/75011_238905766243284_1318791862_n.jpg)
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना |
लागी लगन मत तोडना, प्यारे लागी लगन मत तोडना ||
खेती बोआई मैंने तेरे नाम की,
मेरे भरोसे मत छोडना |
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना ||1||
जल है गहरा, नाव पुरानी,
बीच भवर मत छोडना |
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना ||2||
तूही मेरा सेठ है, तू ही साहूकार है
ब्याज पे ब्याज मत जोड़ना |
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना ||3||
दासों की विनती सुन लीजो
बाहँ पकड़ मत छोड़ना |
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना ||4|
''जय श्री राधे कृष्णा ''
0 Comments: