श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया ।ऐसी रंग दे, के
published on 29 August
leave a reply
श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया ।
ऐसी रंग दे, के रंग नहीं छुटे ।
धोबिया धोये चाहे सारी उमरिया ॥1||
लाल ना रंगाऊं मैं, हरी ना रंगाऊ ।
अपने ही रंग में रंग दे चुनरिया ॥2||
बिना रंगाये मैं तो घर नाही जाउंगी ।
बीत ही जाए चाहे सारी उमरिया ॥3||
मीरा के प्रभु गिरिधर नागर ।
प्रभु चरनन ने लागी नजरिया ॥4||
''जय श्री राधे कृष्णा ''
0 Comments: