राम राम जप हे मना अमृत वाणी मानराम नाम में

 राम राम जप हे मना अमृत वाणी मानराम नाम में




 राम राम जप हे मना अमृत वाणी मान
राम नाम में राम को सदा विराजित जान

राम नाम मुद् मंगलकारी विघ्न हरे सब पातक हारी
राम नाम शुभ शकुन महान स्वस्ति शांत शिवकर कल्याण
राम नाम जो जन मन लावे , उस में शुभ सब ही बस जावे
जहां हो राम नाम धुन नाद , भगे वहाँ से विषम विशाद
राम राम जपिये कर भाव ,सुविधा सुविधि बने बनाव

राम नाम सिमरो सदा अतिशय मंगल मूल
विषम विक्ट संकट हरन ,कारक सब अनुकूल

जपना राम राम है सुकृत , राम नाम है नाशक दुष्कृत
सिमरे राम राम ही जो जन ,उसका होवे शुचितर तनमन
जिसमे राम नाम शुभ जागे , उसके पाप ताप सब भागे
जिसमें बस जाय राम सुनाम , होवे वह जन पूर्ण काम
राम सिमरन होय सहाई , राम सिमरन है सुखदाई
राम सिमरन सबसे ऊंचा ,राम शक्ति सुख ज्ञान समूचा

राम राम ही सिमर मन , राम राम श्री राम
राम राम श्री राम भज , राम राम हरि - नाम


''जय श्री राधे कृष्णा ''


Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: