जग मे सुंदर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या

जग मे सुंदर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या




जग मे सुंदर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम (३)
बोलो राम राम राम, बोलो शाम शाम श्याम (३)

माखन ब्रिज मे एक चुरावे, एक बेर भीलनी के खावे (२)
प्रेम् भावः से (२) भरे अनोखे दोनों के है काम
चाहे कृष्ण कहो या राम
बोलो राम राम राम||1||

एक कंस पापी को मारे (२) , एक दुष्ट रावन संहारे
दोनों दिन के दुःख हरत है (२) दोनों बल के धाम
चाहे कृष्ण कहो या राम
बोलो राम राम राम||2||

एक राधिका के संग राजे (२), एक जानकी संग विराजे
चाहे सीता राम कहो (२) या बोलो राधे श्याम
चाहे कृष्ण कहो या राम
बोलो राम राम राम||3||

'' जय श्री राधे कृष्णा ''

  

Posted 21 minutes ago by Malini Rastogi

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: