
हनुमत देख नज़ारा तेरे दर का |
दुनिया है हैरान |
ओ जय जय राम भक्त हनुमान ||
स्वामी अला बला से रक्षा करते |
सबको अपना मान |
ओ जय जय राम भक्त हनुमान ||1||
हनुमत तेरे दर पे जो भी आये |
उसे मिले सम्मान |
ओ जय जय राम भक्त हनुमान ||2||
प्रभु तेरी दुनिया अलग जहां में |
अलग ही पहचान |
ओ जय जय राम भक्त हनुमान ||3||
संकट मोचक हो तुम हनुमत |
संकट मोचक धाम |
ओ जय जय राम भक्त हनुमान ||4||
प्रभु तेरी भक्ति शक्ति है ही ऐसी |
दुनिया करे सलाम |
ओ जय जय राम भक्त हनुमान ||5||
''जय श्री राधे कृष्णा ''
0 Comments: