नन्दलाल गोपाल दया कर के वृन्दावन मोहे बसा लेनाआंखों से






नन्दलाल गोपाल दया कर के वृन्दावन मोहे बसा लेना
आंखों से पर्दा हटा मोहे, निज रूप का दर्श दिखा देना

धन धाम ना मांगू तुझसे कभी, कोई और ना आस मुराद मेरी
मोहे चरणों मे अपने बिठा लो हरि, मोहे नाम का जाप सिखा देना||1||

जी चाहता है तेरी सेवा करूं, तेरी सांवरी सूरत देखा करूं;
तेरे चरणों को धो धो पिया करूं, मोहे चरणों की दासी बना लेना||2||

मायाजाल में मैं तो ऐसी फंसी, तेरा नाम ही लेना भूल गई;
मेरी अंत में होगी क्या ही दशा; मोहे बांके बिहारी बचा लेना||3||

मिले भक्तों के काम से समय अगर, दासी पे करना दया की नज़र;
जब उमड़ेगा भव का सागर, मोहे आ के पार लगा देना.||4||
''जय श्री राधे कृष्णा ''







Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने