पहले चरण पकड़ो भोले के फिर उनका दीदार करो |बेडा

पहले चरण पकड़ो भोले के फिर उनका दीदार करो |बेडा




पहले चरण पकड़ो भोले के फिर उनका दीदार करो |
बेडा पार करेंगे भोले मिल कर जय जयकार करो ||

कही न मिलेगा ऐसा दर तीनो लोको के अन्दर |
जहां मुरादे पूरी होती हो पल भर के ही अन्दर ||
सही मुकाम पाना है तो चरणों में ही ध्यान धरो |
बेडा पार करेंगे भोले मिल कर जय जयकार करो ||1||

भोले तेरा नाम बढ़ा है इससे भी बढ़कर तेरा काम |
ध्यान लगाने से मिल जाता तेरे चरणों में स्थान ||
अगर मिलना हो भोले से थोडा सा गुनगान करो |
बेडा पार करेंगे भोले मिल कर जय जयकार करो ||2||

तुम थोडा-२ ध्यान करो बाकि भोले खुद करवा लेंगे |
बिन बताये तुम्हे वो तुम्हारी झोली को भरवा देंगे ||
‘श्याम’ कहे भक्तो से आकर चरणों में नमन करो |
बेडा पार करेंगे भोले मिल कर जय जयकार करो ||3||

यदि तुम प्रयास करोगे तो भोले हिम्मत भी दे देंगे |
फ़रियाद करोगे दिल से तो प्रभु खुद ही सुन लेंगे ||
आप संभालेंगे भोले तुम निर्भय होकर रमण करो |
बेडा पार करेंगे भोले मिल कर जय जयकार करो ||4||''जय श्री राधे कृष्णा ''












Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: