इतनी कृपा साँवरे  बनाये रखनामरते दम तक सेवा में लगाये



इतनी कृपा साँवरे  बनाये रखना
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना |
तू मेरा मै तेरा साँवरे  ,तू राजी मै राजी
तेरे नाम में लिख दी मैंने इस जीवन की बाज़ी
लाज तुम्हारे हाथ है बचाए रखना
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना ||१||
हाथ जोड़ कर करूँ प्रार्थना भूल कभी न जाना
तेरे दर पर लगा रहे बस मेरा आना - जाना
दिन पे दिन ये सिलसिला चलाये रखना
मरते दम तक सेवा में लगाये रखना ||२ ||
तेरे प्रेमियों में मन लगता और कहीं न लागे
सब कुछ फ़ीका-फ़ीका लगता तेरे द्वार के आगे
भजनों की इस भूख को जगाये रखना ||3||

''जय श्री राधे कृष्णा ''


Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने