हर सांस में हर बोल में हर सांस में हर बोल




हर सांस में हर बोल में 
हर सांस में हर बोल में हरि नाम की झंकार है . 
हर नर मुझे भगवान है हर द्वार मंदिर द्वार है .. 

ये तन रतन जैसा नहीं मन पाप का भण्डार है . 
पंछी बसेरे सा लगे मुझको सकल संसार है ||1||

हर डाल में हर पात में जिस नाम की झंकार है . 
उस नाथ के द्वारे तू जा होगा वहीं निस्तार है ||2||

अपने पराये बन्धुओं का झूठ का व्यवहार है . 
मनके यहां बिखरे हुये प्रभु ने पिरोया तार है ||3||

''जय श्री राधे कृष्णा ''


Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने