पहले मैं तुमको मनाऊँ ,



पहले मैं तुमको मनाऊँ ,
गौरी के लाला |

हरे -हरे गोबर अंगना लिपयो ,
मोतियन चौक पुराऊँ ||१||

मोतियन चौक पे कलशा धरायो ,
चौक पे दियरा जलाऊँ ||२||

चन्दन चौकी अंगना बिछाओ,
चरनन शीश नवाऊँ ||३||

होत प्रात गणपति को सुमिरो ,
घंटा ,मृदंग बजाऊं ||४||

लड्डू पेड़ा मेवा मिठाई ,
रूचि -रूचि भोग लगाऊँ ||५||

धूप दीप नैवेघ आरती ,
जगमग ज्योति जलाऊँ ||६||

तुलसीदास भजे भगवाना ,
आठों प्रहर गुण गाउँ ||७||

''जय श्री राधे कृष्णा ''
        

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने