
राधे झूलन पधारो झुक आये बदरा ,
झुक आये बदरा , घिर आये बदरा |
ऐसो मान नहीं कीजै ,हठ छोड़ो री अली,
तुम तो परम सयानी , वृषभान की लली ||१||
साजो सोलह श्रृंगार, डालो नैनन कजरा
पहनो पचरंग साड़ी ,ओढो श्याम चदरा ||२||
तेरो रसिक प्रीतम , मग जोहत खड़ो ,
राधे जहाँ पग धरो ,श्याम नैना धरो ||३||
डारी रेशम डोरी ,जा पे झूले राधा गोरी ,
जाकी बैया गोरी गोरी ,पहने हाथन गजरा ||४||
''जय श्री राधे कृष्णा ''
0 Comments: