किस अदा से खड़ी है वृषभानु नंदिनी ,भानु नंदिनी. किरत




किस अदा से खड़ी है वृषभानु नंदिनी ,
भानु नंदिनी. किरत नंदिनी |

नथ वे सर, कानन में कुंडल ,
नागिन सी लट कारे कुंतल ,
गले मोतियन लड़ी है वृषभानु नंदिनी ||1||

घूम घुमारो लहंगा पहरे,
नील चुनरिया शीश पे फहरे,
चुनरी  हीरन जड़ी है वृषभानु नंदिनी ||2||

रमण बिहारी संग में विराजे,
देख छवि कोटी शशि लाजे,
श्यामा रस की लड़ी है वृषभानु नंदिनी ||3||


''जय श्री राधे कृष्णा ''
 

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने