.jpg)
शुभ दिन प्रथम गणेश मनाओ ,
सर्व प्रथम गण नाथ मनाओ |
कार्य सिद्धि की करो कामना ,
तुरत हि मन वान्छित फल पाओ ||1||
अन्तर मन हो ध्यान लगाओ ,
कृपा सिन्धु के दरशन पाओ ||2||
श्रद्धा भगति सहित निज मन मे ,
मंगल दीप जलाओ जलाओ ||3||
सेन्दुर तुलसी मेवा मिसरी ,
पुष्प हार नैवेद्य चढ़ाओ ||4||
मेवे मोदक भोग लगाकर ,
लम्बोदर का जी बहलाओ ||5||
एक दन्त अति दयावन्त हैं ,
उन्हें रिझावो नाचो गाओ ||6||
''जय श्री राधे कृष्णा ''
0 Comments: