
माँ देख तेरा श्रींगार ,करे मन नाचण काचाहे देखूँ जितनी बार , करे दिल नाचण का |
प्यारी सूरत भोली - भाली ,सोहे नथनी बिंदिया वाली ,प्यारा लगे गले का हार || १ ||
लाल चुनरिया जब लहराए ,मैया ये तो गज़ब ही ढाए ,बरसाये खुशियाँ हज़ार || २ ||
ऐसा कोई फूल बचा न ,जो तेरे गजरे में सजे न ,माँ ये महक रहा संसार || ३ ||
कितना सुन्दर कितना प्यारा ,देखे " सोनू " आज नज़ारा,क्या खूब सजा दरबार || ४ ||
''जय श्री राधे कृष्णा ''
0 Comments: