तेरा पल पल बीता जाए, मुख से जप ले नमः शिवाय।ॐ






तेरा पल पल बीता जाए,
 मुख से जप ले नमः शिवाय।
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय॥

शिव शिव तुम हृदय से बोलो,
मन मंदिर का परदा खोलो।
अवसर खाली ना जाए,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥1||

मुसाफिरी जब पूरी होगी,
चलने की मजबूरी होगी।
तेरा बिगड़ा प्राण रह जाये,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥2||

शिव पूजन में मस्त बने जा
भक्ति सुधा रस पान किये जा।
दर्शन विश्वनाथ के पाय,
मुख से जप ले नमः शिवाय॥3||


''जय श्री राधे कृष्णा ''






Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने