तू तो डूबा हुआ भी तर जायेगाबन्दे तू राधे राधे




 तू तो डूबा हुआ भी तर जायेगा
बन्दे तू राधे राधे गायेजा.

बंदे ना कर किसी की बुराई,
कौन देगा ये झूठी गवाही,
सब पूछेँगे क्या बतायेगा,
बंदे तू राधे राधे गायेजा।|1||

तेरा जीवन बड़ा अलबेला,
मुख से राधे कभी ना बोला,
मान सन्तोँ का कहना,
तर जायेगा
बंदे तू राधे राधे गायेजा।|2||

पशु मर कर भी सौ काम आये,
तेरा जिस्म भस्म हो जाये,
तेरा नामो निँशा मिट जायेगा,
बंदे तू राधे राधे गायेजा।|3||

यह तो मतलब का है जग सारा,
झूठी दुनिया से कर ले किनारा,
मान संतोँ का कहना तू तर जायेगा,
बंदे तू राधे राधे गायेजा।|4||

''जय श्री राधे कृष्णा ''

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने