चिंता छोड़ दे रे इंसान तेरे रक्षक है भगवानश्याम श्याम राधे




चिंता छोड़ दे रे इंसान 
तेरे रक्षक है भगवान
श्याम श्याम राधे श्याम

पल-२ ये ध्यान है रखते
कदम-२ पर रक्षा करते
ऐसे है ये दया निधान |
तेरे रक्षक है भगवान ||1||

इनका प्यार अटल है बन्दे
काट देते है भव के फंदे
ऐसे है ये करुणा धाम |
तेरे रक्षक है भगवान ||2||

पल-२ सभी की खबर ये लेते
बिन मांगे ही सब कुछ देते
करते ये सभी का कल्याण |
तेरे रक्षक है भगवान ||3||

चिंता छोड़ दे रे इंसान
तेरे रक्षक है भगवान
श्याम श्याम राधे श्याम 


''जय श्री राधे कृष्णा ''


Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने