मैं तो तेरी दीवानी तेरा साथ चाहिए,एक तेरा मेरे सर




मैं तो तेरी दीवानी तेरा साथ चाहिए,
एक तेरा मेरे सर पे प्यारे हाथ चाहिए।
एक तेरा सहारा भगवान् चाहिए॥

बृज में बसाले मुझको बांके बिहारी,
मैं हूँ पुजारिन तेरी मोहन मुरारी।
अब तो तेरा सहारा दीनानाथ चाहिए॥1||

बृज के कन्हैया प्यारे गोकुल के ग्वाला,
प्यासे हैं नैना आजा यशोदा के लाला।
तेरी कृपा की अब तो बरसात चाहिए॥2||

अपनी सूना दे कान्हा प्यारी मुरलिया,
राधे दीवानी तेरी मेरे सांवरिया।
मेरे प्रेमी, हर पल तुम्हारी प्यारे बात चाहिए॥3||



''जय श्री राधे कृष्णा ''
     

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने