श्री बाँके बिहारी हो आप मेरे प्राणाधारकृष्ण दिखला दो मुख




श्री बाँके बिहारी हो आप मेरे प्राणाधार
कृष्ण दिखला दो मुख इक बार

तुझे मिलने को आँखे तरस रही
याद मे तेरी , बाँके बरस रही अँखिया मेरी
नित बहती असुवन धार
माधव दिखला दो मुख इक बार||1||

तेरे नैनों ने कैसा जादू डारा हैं
दिल लुट लिया श्याम हमारा हैं
बिन तेरे हैं ये जीवन बेकार
कान्हा दिखला दो मुख इक बार||2||

कब से हो बिछडे मीत मेरे
मैं हार गयी तुम जीत गये
अब तो आ जाओ दिलदार
बिहारी दिखला दो मुख इक बार||3||



''जय श्री राधे कृष्णा ''


Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने