सब लोको में पूज्य है शिव गौरी पुत्र गणेश |विघ्न

सब लोको में पूज्य है शिव गौरी पुत्र गणेश |विघ्न






सब लोको में पूज्य है शिव गौरी पुत्र गणेश |
विघ्न हरण मंगल करण काटत सकल कलेश ||
गणपति के गुण गाने से सर्व सिद्धि मिल जाए |
जन्म-२ की सोयी किस्मत पलभर में खुल जाए ||1||

गणपति के ध्यान से अड़चन रहे न कोये |
बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होए || 2||

सब पूजा में पूज्य है सबसे प्रथम गणेश |
तीनो लोको में चले भक्तो उनका ही आदेश || 3||

गणपति को मोदक का भोग लगे दिन रात |
चरण वंदना जो करे उसकी बढ़ जाए औकात || 4||

सब लोको में पूज्य है शिव गौरी पुत्र गणेश |
विघ्न हरण मंगल करण काटत सकल कलेश


''जय श्री राधे कृष्णा ''



Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: