मोहे आन मिलो श्याम, बहुत दिन बीत गए।राधा की अखियन






मोहे आन मिलो श्याम, बहुत दिन बीत गए।

राधा की अखियन की तारे, मेरे भी बन जाओ सहारे।
ओ भक्तो के भगवान्, बहुत दिन बीत गए॥1||

मुरली वाले मुरली बजा जा, सोए हुए मेरे भाग्य जगा जा।
ओ मीरा के भगवान्, बहुत दिन बीत गए॥||2||

मन मंदिर में रास रचा जा, रूप सांवला दरश दिखा जा।
जीवन की हो गयी श्याम, बहुत दिन बीत गए॥3||

''जय श्री राधे कृष्णा ''
 

    





Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने