प्रभु हम पे कृपा करना ,प्रभु हम पे दया करना





 प्रभु हम पे कृपा करना ,प्रभु हम पे दया करना 
बैकुंठ तो यही है ,हृदय में रहा करना |

गूंजेंगे राग बनकर ,वीणा की तार बनकर 
प्रगटोगे नाथ मेरे ,ह्रदय में प्यार बनकर 
हर रागिनी की धुन पर ,स्वर बनकर उठा करना ||१||

नाचेंगे मोर बनकर हे श्याम तेरे द्वारे 
घनश्याम छाए रहना ,बनकर के मेघ कारे
अमृत की धार बनकर ,प्यासों पे दया करना ||२ ||

तेरे वियोग में हम ,दिन रात है उदासी 
अपनी शरण में ले लो ,हे नाथ बृज के वासी 
तुम सोहम शब्द बनकर ,प्राणों में रमा करना ||३ || 

प्रभु हम पे कृपा करना ,प्रभु हम पे दया करना 
बैकुंठ तो यही है ,हृदय में रहा करना |

''जय श्री राधे कृष्णा ''

Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने