राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई यह मेला दो दिन का

राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई यह मेला दो दिन का




राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई यह मेला दो दिन का

यह तन है कागज़ की पुड़िया,हवा चले उड़ जाई
राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई, यह मेला दो दिन का||1||

यह तन है माटी का ढेला, ओस पड़े गल जाई
राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई यह मेला दो दिन का||2||

यह तन है जंगल की लकड़ी, आग लगे जल जाई
राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई यह मेला दो दिन का||3||

यह तन है फूलो कि माला, धूप लगी मुरझाई
राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई यह मेला दो दिन का||4||

यह तन है पानी का बुलबला,लहर चले मिट जाई
राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई यह मेला दो दिन का||5||

यह तन है सपनो की माया ,आख खुले ढल जाई
राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई यह मेला दो दिन का||6||

यह तन है भूतो की नगरी, मार लगे भग जाई
राम नाम सुखदायी, भजन करो भाई यह मेला दो दिन का||7||

''जय श्री राधे कृष्णा ''

   
Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: