नैनन में आ गयी नींद बिहारी जी के
published on 04 सितंबर
leave a reply
नैनन में आ गयी नींद बिहारी जी के
कौन बिहारी जी को दूध पिलावे कौन खिलावे रे मलाई बिहारी जी कू
सखियाँ बिहारी को दूध पिलावे राधा खिलावे रे मलाई
के नैनन में नींद भर आई ...||1||
कौन बिहारी जी की सेज बिछावे कौन करे री तैयार बिहारी जी कू
सखियाँ बिहारी जी कू चंवर धुलावे मैया करेंगी तैयार
के नैनन में नींद भर आई ....||2||
जबहीं बिहारी जी सोवन लागे भक्तों ने आज्ञा पायी बिहारी जी कू
चन्द्र सखी भज बाल कृष्णा कू हरि चरनन सर नाई
के नैनन में नींद भर आई ...||3||.
''जय श्री राधे कृष्णा ''
Previous Post
श्याम सुनो विनती मेरी यूँ न सताओ
Next Post
हे आनंद उमंग भयो जय हो नन्द लाल की




0 Comments: