राधे राधे जपा करो ,

राधे राधे जपा करो ,



राधे राधे जपा करो , 
कृष्ण नाम रस पिया करो

राधे देगी तुमको शक्ति ,
 मिलेगी तुमको कृष्ण की भक्ति
राधे , कृपा दृष्टि बरसाया करो ,
 कृष्ण नाम रस पिया करो||1||

राधे –रानी है महारानी ,
 महिमा उनकी सब जग जानी
राधे , चरणों में प्रीती किया करो ,
 कृष्ण नाम रस पिया करो||2||

भोली भाली सीधी सादी , 
वो है सबसे न्यारी न्यारी
राधे , चरणों में शीश झुकाया करो ,
कृष्ण नाम रस पिया करो||3||

राधे जू मै शरण तिहारी ,
 तुम्हारी कृपा से मिले बिहारी
राधे , राधे शरण में जाया करो , 
कृष्ण नाम रस पिया करो||4||

ब्रिज मंडल में गूंज है राधे 
वो है कृष्ण की प्राण आराधे
ऐसी युगल छवि पे बलि जाया करो ,
कृष्ण नाम रस पिया करो ||5||


''जय श्री राधे कृष्णा ''

 

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: