तेरा रूप भी सुन्दर |

तेरा रूप भी सुन्दर |



तेरा रूप भी सुन्दर |
तेरा नाम भी सुन्दर ||
प्रभु सुन्दर तेरा काम |
जय राम श्री राम जय जय राम ||


सारे आलम से तू न्यारा |
प्यार तुम्हारा प्यारा प्यारा ||
भक्त का है तुम्हे प्रणाम |
जय राम श्री राम जय जय राम ||1||

जिसने प्यार तुम्हारा पाया |
निर्मल हो गयी उसकी काया ||
प्रभु तेरा प्यार बड़ा निष्काम |
जय राम श्री राम जय जय राम ||2||

अनोखा है प्रभु तेरा संसार |
प्रभु उससे बड़ा तेरा दीदार ||
तेरी आज्ञा से ही होते काम |
जय राम श्री राम जय जय राम ||3||

प्यारा है प्रभु तेरा द्वार |
भक्तो का होता सत्कार ||
नहीं चुकाने पड़ते दाम |
जय राम श्री राम जय जय राम ||4||

Previous Post
Next Post

post written by:

0 Comments: