
चरणों में श्री राम के मिलता भक्ति का अद्भुत वरदान |
भक्त से भक्त-श्रीमणि बन गए राम-२ जपके हनुमान ||
सीता माता के चरणों से स्वामी ऐसा पाया आशीर्वाद |
उनकी देह बन गयी कुंदन जैसी मैया से पाकर प्रसाद |
राम दरबार में होता रहता है शक्ति का आदान प्रदान ||1||
एक नहीं हजारो मुरीद आते है हर दिन इस दरबार |
हाथ उठाकर जोर जोर से करते राम का जय जयकार |
राम दरबार के दर्शन से ही हो जाता उनका उत्थान ||2||
सब तीरथ का फल मिलता दरबार में एक ही बार |
जो भी आता चरणों में उसको मिल जाता अधिकार |
राम दरबार की होती है प्रभु के भक्तो से ही पहचान ||3||
''जय श्री राधे कृष्णा''
0 Comments: