
जय राधे कृष्ण राधे जय राधे कृष्ण राधे |
कृष्ण बड़े नटखट भोरी भारी राधे ||1||
कृष्ण तो है कारे कारे गोरी गोरी राधे||2||
कृष्ण तो हैं प्यारे प्यारे उन ते प्यारी राधे||3||
कृष्ण को जो पाना चाहो रटो राधे राधे ||4||
कृष्ण को बुरा ना कहो बुरा माने राधे ||5||
कृष्ण भजो या 'कृपालु' भजो राधे राधे ||6||
''जय श्री राधे कृष्णा ''
~~
0 Comments: