लगन लागी कान्हा तेरे चरणों से।



लगन लागी कान्हा तेरे चरणों से

 जो मैं होती मोर का पंखा,
तो सजके रहती कान्हा तेरे मुकुट में ||1||

जो मैं होती काली कमरिया ,
लिपटी रहती कान्हा तोरे अंगो से।|2||

 जो मैं होती कान्हा बांसुरिया,
तो लगी रहती कान्हा तेरे अधरों से ||3||


जो मैं होती कान्हा ब्रिज की छोरी ,
तो संग रहती कान्हा तेरी सखियों के||4||

 जो मैं होती कान्हा ब्रज की माटी।।
लिपटी रहती कान्हा तेरे चरणों से ||5||

''जय श्री राधे कृष्णा ''


Share your thoughts on Lord Krishna. Join the discussion! 🕉️💬🙏

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने